यूपी विधानसभा चुनावों में 7 चरणों की वोटिंग समाप्त होने के बाद गुरूवार शाम 6 न्यूज channels और एजेंसियों के exit poll आ गए। इसमें से तीन में BJP को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, अन्य 3 exit poll में BJP को बढ़त के बावजूद त्रिशंकु की आशंका जताई गई है।
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य ने BJP को यूपी में 285 सीटें दी है। SP-CONGRESS गठबंधन को 88 और BSP को 27 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में तीन सीटें आ सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों की मानें तो BJP 251-279 सीटें जीत सकती है। समाज वादी पार्टी - कांग्रेस गठबंधन के खाते में 88-112 और BSP को महज 28-42 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस एजेंसी ने अन्य के खाते में चार से 11 सीटें दी हैं।
ABP के एग्जिट पोल में BJP UP में बहुमत से 27 सीटें दूर रह सकती है। बीजेपी को 164-176 सीट मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, BSP को 60-72 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से छह सीटें जाती हुई दिखाई पड़ रही है।
- BJP- भारतीय जनता पार्टी
- SP - समाजवादी पार्टी
- BSP- बहुजन समाजवादी पार्टी
- CONGRESS
Comments
Post a Comment